नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती के अवसर पर 23 जनवरी 2026 को रामपुर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित होगी। मॉक ड्रिल शाम 6 बजे तहसील सदर आवास परिसर में होगी। दो मिनट तक सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी दी जाएगी, इसके बाद विद्युत आपूर्ति बंद कर पूर्ण ब्लैकआउट कराया जाएगा। ड्रिल में पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय सहित अन्य विभाग समन्वय के साथ आपदा प्रबंधन का अभ्यास करेंगे। नागरिकों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी।
0 टिप्पणियाँ