Rampur News : जिला उद्योग बंधु बैठक में उद्योगों की समस्याएं उठाईं
दिसंबर 30, 2025
विकास भवन सभागार में सीडीओ गुलाब चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। बैठक में आईआईए चेयरमैन श्रीश गुप्ता ने स्वाति कैम्फर की स्टांप ड्यूटी, अंबिका वुड प्रोडक्ट व कृष्णा ट्रेडिंग के संपर्क मार्ग, नीलंबरा एग्रो यूनिट के विद्युत मीटर सहित विभिन्न औद्योगिक समस्याएं रखीं। सभी बिंदुओं पर जिला विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सरकारी सब्सिडी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
0 टिप्पणियाँ