Rampur News : इंडियाज टैलेंट सीजन-5 के विजेता अथर्व वर्मा का हुआ सम्मान
दिसंबर 30, 2025
रामपुर। सिविल लाइन्स क्षेत्र निवासी इंडियाज टैलेंट सीजन-5 के विजेता अथर्व वर्मा को रामपुर सेवक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक आकाश सक्सेना ने सम्मानित किया। अथर्व ने हाल ही में रुड़की में हुए फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता जीती थी। राष्ट्रीय मंच पर उनकी सफलता से रामपुर का नाम रोशन हुआ है। विधायक ने अथर्व की प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।
0 टिप्पणियाँ