Rampur News : 2.29 करोड़ से राम रहीम सेतु की मरम्मत, तीन माह बंद रहेगा पुल
दिसंबर 28, 2025
रामपुर में राम रहीम सेतु की मरम्मत को शासन की मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग 2.29 करोड़ रुपये की लागत से पुल के ज्वाइंट और ऊपरी सतह की मरम्मत करेगा। कार्य के दौरान तीन माह तक पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। यह प्रस्ताव शहर विधायक आकाश सक्सेना द्वारा भेजा गया था। पुल वर्ष 2006 में बना था और अब तक मरम्मत नहीं हुई थी। मरम्मत अवधि में पनवड़िया रेलवे क्रासिंग व आगापुर अंडरपास वैकल्पिक मार्ग रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ