रामपुर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर विकास भवन सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें अधिकारियों, उद्योग प्रतिनिधियों और श्रमिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रमिक हित योजनाओं की जानकारी दी गई और 972 शिशु हितलाभ व 814 कन्या विवाह सहायता लाभार्थियों का उल्लेख किया गया। 9 श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रमाण पत्र और 3 को मानधन योजना प्रमाण पत्र वितरित किए गए। नए उद्योगों से रोजगार बढ़ाने पर जोर दिया गया।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info� पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ