रामपुर से आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने हज कमेटी ऑफ इंडिया को पत्र भेजकर मक्का मुकर्रमा (अजीजिया क्षेत्र) में भारतीय हज यात्रियों के साथ हो रही अव्यवस्थाओं पर गंभीर चिंता जताई है। पत्र में बताया गया कि लाखों रुपये लेने के बावजूद यात्रियों को खराब सुविधाएं मिल रही हैं। एक कमरे में 8 से 16 लोगों को ठहराया जा रहा है और 16 लोगों पर केवल एक गंदा व अस्वच्छ वॉशरूम उपलब्ध है।
उन्होंने उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई और हज यात्रियों को तुरंत बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि सुधार न होने पर मामला बड़े स्तर पर उठाया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ