रामपुर, 02 मई 2026। आज तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीना ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ