रामपुर में 2 मई को महिला थाना में परिवार परामर्श केंद्र आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पति-पत्नी विवादों में काउंसलिंग कर समाधान का प्रयास किया गया। कुल 11 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें 3 में सुलह-समझौता कराया गया, 3 प्रकरण निरस्त हुए और 2 मामलों को न्यायालय भेजा गया। शेष 3 मामलों में अगली तिथि तय कर समझौते की प्रक्रिया जारी है। काउंसलिंग में अनु तोमर, अवतार सिंह, डॉ. किसवर जहां और नीना साहनी मौजूद रहे। अंत में, रामपुर में लोकल अपडेट के लिए
www.SnapRampur.info पर लोग इन करे।
0 टिप्पणियाँ