**रामपुर।** उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यालय तिलक नगर कॉलोनी पर आज सुबह 11 बजे बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि 14 वर्ष पहले 24 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से तैयार बापू मॉल अब तक शुरू नहीं हो पाया। 400 से अधिक दुकानों का आवंटन लंबित है। नगर पालिका परिषद इस मामले में खामोश है।
व्यापारी तपती धूप में ठेले चलाकर गुजर बसर कर रहे हैं। हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का विरोध किया गया। रामपुर में उद्योगों की कमी और बेरोजगारी चरम पर है।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे।
0 टिप्पणियाँ