Rampur News : बिलासपुर गल्ला मंडी में अव्यवस्थाओं पर किसानों का विरोध

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में बिलासपुर नवीन गल्ला मंडी पहुंचे। निरीक्षण में कई गेहूं क्रय केंद्र बंद मिले और कई स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी। मौके पर केवल एक केंद्र पर खरीद जारी थी। किसानों ने बताया कि समय पर बारदाना न मिलने से उन्हें गेहूं कम दाम में बेचना पड़ा और घोषित समर्थन मूल्य नहीं मिल सका। संगठन ने इसे किसानों के साथ अन्याय बताते हुए सुधार की मांग की।

रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : रामपुर में मेडिकल कॉलेज शुरू कराने की मांग तेज, व्यापार मंडल ने सीएमओ से की मुलाकात