उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल तिलक नगर कॉलोनी का प्रतिनिधि मंडल मुरादाबाद पहुंचा और मेडिकल कॉलेज स्थापना को लेकर मंडल आयुक्त से वार्ता की। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने बताया कि 600 बेड का मेडिकल कॉलेज जनपद के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से हर साल हजारों मरीजों की मौत हो रही है। अलीगंज बेनजीर क्षेत्र की भूमि पहले ही चिन्हित की जा चुकी है, लेकिन विभागीय स्तर पर कार्रवाई लंबित है। जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई गई।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info� पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ