रामपुर के कोतवाली क्षेत्र स्थित शीश महल मार्केट में एक ज्वेलरी दुकान से दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। 21 अप्रैल को शाम करीब 4:40 बजे दुकान संचालिका कुछ देर के लिए बाहर गई थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति और दो महिलाएं दुकान में घुसकर 15.60 ग्राम सोना, 6 नथ और एक गहना बॉक्स लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हुई। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक के पास सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अंशुल रस्तोगी व अर्चना अग्रवाल पहुंचे। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info� पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ