रामपुर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में खेलो इंडिया अभियान के तहत अस्मिता योगासन सिटी लीग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारुल अग्रवाल, लक्ष्मी यादव और डॉ. शालू कौशल ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रतियोगिता में बालिकाओं और महिलाओं ने ट्रेडिशनल व कलात्मक योगासन में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-18 ट्रेडिशनल में परिणीता दीक्षित प्रथम, दिया बलियान द्वितीय और शिवानी राजपूत तृतीय रहीं। समापन पर सना मामून ने विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे।
0 टिप्पणियाँ