Rampur News : वार्ड 36 में पेयजल संकट पर आप नेता मोहम्मद जफर ने उठाए सवाल

रामपुर के वार्ड 36 में लंबे समय से चल रहे पेयजल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी नेता और सभासद मोहम्मद जफर ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि घेर रहमत खान और ताश का बस्ती क्षेत्र में पानी का पंप लंबे समय से खराब है, जिससे लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि दो नए पंप लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। जल्द समाधान न होने पर उन्होंने आंदोलन और धरने की चेतावनी दी है।

रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : जनता दर्शन में दिव्यांग को ट्राईसाइकिल, मरीजों को आयुष्मान कार्ड और बच्चों को योजनाओं की मदद