रामपुर में कृष्णा विहार स्थित रामपुर सेवक कार्यालय पर होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि होली समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ