Rampur News : सनवे प्ले स्कूल कार्यक्रम में नन्हे ईबाद ज़िया ने जीता दिल
जनवरी 25, 2026
रामपुर के गांधी समाधि स्थित सनवे प्ले स्कूल में साइनटास्टिका कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित हुआ। नन्हे बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों का मन मोह लिया। ईबाद ज़िया ने खास प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। उनके माता-पिता ने बताया कि ईबाद मेहनती छात्र हैं और पढ़ाई के साथ दीनी तालीम भी लेते हैं। कार्यक्रम के बाद स्कूल व परिवारजनों ने ईबाद को बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ