जनपद रामपुर में पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना पटवाई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच की गई। थाना परिसर में कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेल की साफ-सफाई का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण का उद्देश्य कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना और व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ