Rampur News : मदरसा बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी
जनवरी 05, 2026
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड, लखनऊ द्वारा वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा 17 फरवरी 2025 से प्रारंभ होकर 22 फरवरी 2025 तक आयोजित होंगी। मुंशी और मौलवी की परीक्षाएं प्रातः 8 से 11 बजे तक तथा आलिम की परीक्षाएं दोपहर 2 से 5 बजे तक होंगी। परीक्षा में थियोलॉजी, उर्दू, फारसी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान सहित अन्य विषय शामिल हैं। छात्र समय सारणी के अनुसार तैयारी करें।
0 टिप्पणियाँ