Rampur News : कड़ाके की ठंड में प्रशासन का राहत अभियान, समाधान दिवस पर बांटे गए कंबल

शासन के निर्देशानुसार जनपद रामपुर में शीतलहर से बचाव के लिए राहत कार्य जारी हैं। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने असहाय व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर लाभार्थियों ने राहत महसूस की और प्रशासन का आभार जताया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को गांव स्तर पर जरूरतमंदों की पहचान कर प्राथमिकता से सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। शीतलहर अवधि में अलाव, रैन बसेरे और राहत व्यवस्थाएं जारी रहेंगी।

रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : होली पर निकलेगी मतकटों की बरात, इस बार रिक्शा पर पहुंचेगा दूल्हा