Rampur News : अवैध मिट्टी खनन में लगी तीन ट्रैक्टर ट्रालियां सीज
जनवरी 11, 2026
मिलक में शनिवार देर रात अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर ले जा रही तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को राजस्व विभाग की टीम ने सीज किया। ग्राम धर्मपुरा और नवादिया बॉर्डर के पास कार्रवाई करते हुए लेखपाल जितेंद्र और सलीम अहमद ने मौके पर पहुंचकर ट्रालियों को पकड़ा। तीनों ट्रैक्टर ट्रालियों को नगर की गल्ला मंडी में खड़ा कराया गया। प्रशासन द्वारा अवैध खनन को लेकर सख्ती के बावजूद चोरी-छिपे खनन जारी है, जिस पर कार्रवाई लगातार की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ