रामपुर में गांधी समाधि पर “मनरेगा बचाओ संग्राम” के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस ने संयुक्त रूप से शांतिपूर्ण धरना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण से हुई। नेताओं ने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा है, लेकिन सरकार इसे कमजोर कर रही है। धरने में गांधीवादी भजनों का सामूहिक गायन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा के बजट, भुगतान और रोजगार के मुद्दे पर चेतावनी देते हुए आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ