रामपुर के संत शिरोमणि दास गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने विकसित भारत–रोज़गार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 को ग्रामीण भारत के लिए निर्णायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत अब पात्र ग्रामीण परिवारों को 125 दिन का गारंटीकृत रोजगार मिलेगा। पंचायतों की भूमिका मजबूत रहेगी और समय पर काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता भी देय होगा। प्रेस वार्ता में भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ