Rampur News : भीषण ठंड में ज्ञानमाला समिति का चाय वितरण सेवा शिविर
जनवरी 11, 2026
रामपुर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए ज्ञानमाला समिति द्वारा राधा सिनेमा रोड स्थित एसबीआई शाखा के सामने चाय वितरण सेवा शिविर लगाया गया। जैन सेवा समिति मुरादाबाद के सहयोग से आयोजित इस सेवा का शुभारंभ भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। ठंड में कामकाज के लिए बाहर निकले लोगों को चाय, रस्क, बिस्कुट, समोसे और भोजन पैकेट वितरित किए गए। जनमानस ने इस सेवा को प्रेरणादायक बताया।
0 टिप्पणियाँ