Rampur News : कारी फैजान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं स्टार क्लब और रामपुर स्पोर्टिंग
जनवरी 10, 2026
रामपुर। महात्मा गांधी स्टेडियम में चल रहे कारी फैजान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में स्टार फुटबॉल क्लब ने ऑल इंडिया फुटबॉल क्लब को 6–0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शादान ने हैट्रिक लगाई। दूसरे सेमीफाइनल में रामपुर स्पोर्टिंग क्लब ने हीरो क्लब को 2–0 से हराया। सचिव अनीस अहमद ने बताया कि कल जूनियर व सीनियर वर्ग के फाइनल खेले जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ