रामपुर। राष्ट्रीय लोक दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोहम्मद उस्मान बबलू और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव निगार बेगम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। ग्राम पंचायत भटपुरा सैदनगर की सफाई कर्मचारी रामवती ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय की अकाउंटेंट नीतू तोमर पर जाति सूचक शब्दों के प्रयोग, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। रालोद ने आरोपी के निलंबन और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ