Rampur News : मुंबई महानगर पालिका चुनाव में सपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे सांसद नदवी
जनवरी 10, 2026
रामपुर। समाजवादी पार्टी के रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को पार्टी ने मुंबई महानगर पालिका चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर उन्हें महाराष्ट्र में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार का दायित्व दिया गया है। इस दौरान वे पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क कर वोट की अपील करेंगे। यह जानकारी सांसद नदवी के मीडिया प्रभारी महबूब अली पाशा ने दी।
0 टिप्पणियाँ