Rampur News : सड़क सुरक्षा को लेकर ZFD अभियान के तहत सीसी टीम को दिया गया प्रशिक्षण
जनवरी 14, 2026
रामपुर में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ZFD अभियान के तहत सीसी टीम को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में स्पीड रडार, ब्रेथ एनालाइजर, बॉडी वॉर्न कैमरा, डेसिबल मीटर सहित अन्य उपकरणों के सही उपयोग और रखरखाव की जानकारी दी गई। उद्देश्य नियमों का प्रभावी पालन और जनसुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। जल्द ही सीसी टीम को प्राथमिक उपचार का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ