Rampur News : साइबर क्राइम निस्तारण में रामपुर को प्रदेश में पहला स्थान

साइबर क्राइम शिकायतों के त्वरित निस्तारण में जनपद रामपुर ने प्रदेश के शीर्ष चार जिलों में पहला स्थान हासिल किया है। समीक्षा में सामने आया कि रामपुर में प्राप्त शिकायतों का उसी दिन समाधान किया गया। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपदीय साइबर सेल में तैनात पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने इसे टीमवर्क और तत्परता का परिणाम बताया।

रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : रामपुर में मेडिकल कॉलेज शुरू कराने की मांग तेज, व्यापार मंडल ने सीएमओ से की मुलाकात