Rampur News : फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर छवि धूमिल करने का आरोप, साइबर थाने में शिकायत,एफआईआर दर्ज।
जनवरी 14, 2026
रामपुर मे फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित आदेश कुमार शंखधार ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि उनके नाम से गलत आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की गई, जिससे उनकी सार्वजनिक छवि और मान-सम्मान को ठेस पहुंची। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ