Rampur News : डीएम ने शीतलहर से बचाव के लिए जरूरतमंदों को बांटे कंबल
दिसंबर 29, 2025
रामपुर में शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जनता दर्शन के दौरान जरूरतमंद, वृद्ध और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। डीएम ने कहा कि ठंड से किसी भी पात्र व्यक्ति को परेशानी न हो, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जिले की विभिन्न तहसीलों में अब तक 6171 कंबलों का वितरण किया जा चुका है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे कर सभी जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाई जाए।
0 टिप्पणियाँ