कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र की मौजूदगी में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड, चेतावनी संकेतक और अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था लगाने के निर्देश दिए गए। ब्लैक स्पॉट पर टेबल-टॉप ब्रेकर लगाने और अवैध कट पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए। नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान सख्ती से लागू करने पर जोर दिया गया।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ