Rampur News: नगर कीर्तन का पालिकाध्यक्ष ने किया भव्य स्वागत



सिक्ख धर्म का उदय करने बाले श्रीगुरुनानक देव जी की 556 वीं जयंती मिलक में धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर नगर में प्रकाश पर्व के रूप में कीर्तन निकाला गया जो नगर के साप्ताहिक बाजार श्री सिंह सभा गुरुद्वारा आरंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ नगर के हाइवे स्थित नवदिया चौराहे पर पहुंचा। जहां से गुरुद्वारा से रेलवे स्टेशन मार्ग, पटवाई मार्ग होते हुए गुरुद्वारे पर संपन्न हुआ। हाइवे पर जगह जगह नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में सबसे आगे चल रहे कुछ लोगों ने अपना करतब दिखाया उसके बाद बालिकाओं ने अपनी अनूठी प्रतिभा को दिखाया। बैंड बाजे के साथ निकल रहे जुलूस में गुरु ग्रंथ साहिब की पालिकि को भव्य रूप से सजाया गया था, जहां से लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। कीर्तन में चल रहे पंच प्यारों को जगह जगह सम्मानित किया गया गया तथा उनका भव्य स्वागत किया गया। महिला जत्थे ने सबद कीर्तन गाये तो वहीं सिक्ख समाज के लोगों ने पालिकी के स्वागत में पथ की सफाई की तथा पथ को फूलों से सजाया। पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार भाजपा नेता कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार ने भी कीर्तन में प्रतिभाग करने बाले पंच प्यारे व सिक्ख समाज के लोगों को शाल उढ़ाकर उनका मान सम्मान बढ़ाया। कीर्तन में मौजूद लोगों पर पुष्प बर्षा कर उनका स्वागत किया तथा सूक्ष्म जलपान बिररित किया। वहीं सिक्ख समुदाय ने भी पालिकाध्यक्ष व कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार को भी शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने पथ की सफाई कर सेवा प्रदान की। इस अवसर पर चंद्रभान मित्तल, एडवोकेट बसन्त कुमार, जिला पंचायत सदस्य टेकचंद गंगवार आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में रामपुर, लखनऊ, सैफई और झांसी की शानदार जीत 🏑🔥🏆