Rampur-News ::बंदरों के हमले से युवक घायल

नगर में बंदरों के आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है।पानी के टैंक की सफाई करने छत पर चढ़े युवक को बंदरों के झुंड ने घेर लिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार को नगर के मोहल्ला रौरा खुर्द निवासी शुभम गंगवार पानी के टैंक की सफाई करने छत पर चढ़ा था। इस दौरान पानी की तलाश में बंदरों के एक झुंड वहाँ आ गया। बंदरों के झुंड ने शुभम को घेर लिया और जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में शुभम टैंक की छत से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने गम्भीर रूप से घायल शुभम को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: डूंगरपुर मंडी में व्यापारियों ने उठाईं समस्याएं