बिलासपुर में व्यावसायिक एवं औद्योगिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों ने एसडीएम अरुण कुमार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। धन्नूमल बंसल व सुदर्शन मदान के नेतृत्व में व्यापारी तहसील पहुंचे और नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गैस महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट का खर्च बढ़ गया है, जिससे आम जनता पर भी महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि कीमतें तत्काल कम कर छोटे कारोबारियों को राहत दी जाए। इस दौरान कई व्यापारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ