मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परम से 16 वर्षीय किशोरी सुमन के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार किशोरी 9 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे दवा लेने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। जांच में एक संदिग्ध मोबाइल नंबर से बातचीत की जानकारी सामने आई है, जिसका संबंध बरेली जिले के सीबीगंज क्षेत्र से बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ