थाना केमरी परिसर में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 12 जनवरी 2026 को चिडियाखेड़ा निवासी सूरज पटेल द्वारा थाना परिसर में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, जिस पर मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान 14 जनवरी 2026 को केमरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ