Rampur News : सेवा और संस्कार से जागृत होता है जनकल्याण का भाव
जनवरी 15, 2026
रामपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने भमरौआ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद सिविल लाइंस क्षेत्र में आयोजित सामूहिक खिचड़ी भोज में सहभागिता की। विधायक ने कहा कि सेवा और संस्कार से समाज में जनकल्याण की भावना विकसित होती है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में समाजसेवी, नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ