रामपुर में अत्यधिक ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जनपद के समस्त आंगनबाड़ी, परिषदीय, केजीबीवी, माध्यमिक, सहायता प्राप्त एवं सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालय 16 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ