मिलक। नगर की नवीन मंडी समिति परिसर में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल यादव के नेतृत्व में किसानों का धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। किसान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन से समाधान की मांग कर रहे हैं। दोपहर करीब 1:30 बजे नायब तहसीलदार अंकित अवस्थी धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जब तक जिला स्तर का अधिकारी मौके पर नहीं आएगा, धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ