रामपुर। रज़ा इंटर कॉलेज में यातायात पुलिस द्वारा एनसीसी छात्र-छात्राओं के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव, यातायात संकेतों का पालन और सुरक्षित पैदल चलने के नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी हुआ, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सुरक्षित सड़क संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ