लखनऊ। कॉलेज फॉर टीचर्स एजुकेशन लखनऊ द्वारा माध्यमिक शिक्षकों के लिए आवश्यकता आधारित आईसीटी मॉड्यूल विकसित किया गया है। इस मॉड्यूल का चार दिवसीय प्रशिक्षण उद्यमिता विकास संस्थान लखनऊ में आयोजित हुआ। मॉड्यूल में गूगल फॉर्म, एक्सेल, कहूत क्विज, वीडियो एडिटिंग और लाइव स्ट्रीमिंग जैसे आधुनिक टूल्स को थ्योरी व प्रैक्टिकल रूप में शामिल किया गया है। प्रशिक्षण में प्रदेश भर से आए शिक्षकों ने इसे उपयोगी बताते हुए पठन-पाठन में प्रभावी बदलाव की संभावना जताई।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ