Rampur News : यूपी-112 की तत्परता से रबर फैक्ट्री हादसे में चार घायल बचाए गए
जनवरी 09, 2026
रामपुर। मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम अंजन खेड़ा स्थित रबर फैक्ट्री में बॉयलर हादसे की सूचना यूपी-112 पर मिली। पीआरवी कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की। हादसे में घायल चार युवकों को एम्बुलेंस से सीएचसी मिलक में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। समय पर मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने यूपी-112 की तेज कार्रवाई की सराहना की।
0 टिप्पणियाँ