Rampur News : गणतंत्र दिवस पर मिलक कोतवाली दुल्हन की तरह सजी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिलक कोतवाली को दुल्हन की तरह सजाया गया। गेट से लेकर पूरे परिसर को गुब्बारों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया, जबकि प्रवेश द्वार पर आकर्षक गुब्बारा गेट बनाया गया। कोतवाली प्रभारी पुष्कर सिंह ने बताया कि यह सजावट गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में की गई। शाम को कोतवाली परिसर में भोजन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के सम्मानित लोग शामिल हुए।

रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : गुड शेफर्ड स्कूल में एडमिशन ओपन, शिक्षकों की भर्ती शुरू