Rampur News : गांधी समाधि पर राज्यमंत्री ने फहराया तिरंगा, कलेक्ट्रेट में भी हुआ ध्वजारोहण
जनवरी 26, 2026
77वें गणतंत्र दिवस पर रामपुर में भव्य आयोजन हुआ। गांधी समाधि पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने तिरंगा फहराया और संविधान के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने ध्वजारोहण कर अधिकारियों को शपथ दिलाई। रिजर्व पुलिस लाइन में परेड के दौरान रामपुरी चाकू और ओडीओपी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
0 टिप्पणियाँ