Rampur News : मिलक के उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहा में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
जनवरी 26, 2026
मिलक के उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहा (कम्पोजिट) में गणतंत्र दिवस आनंदमय माहौल में मनाया गया। जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम रहे छात्र मनप्रीत को रेंजर साइकिल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में दादी जी के लिए 36 कंबल वितरित किए गए। दिव्यांग छात्रा नैना को एमआर किट प्रदान की गई। बच्चों ने प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व दौड़ प्रतियोगिताएं प्रस्तुत कीं। अंत में सभी छात्रों को मिष्ठान वितरित किया गया।
0 टिप्पणियाँ