Rampur News : साइबर ठगी का शिकार युवक को 1.08 लाख रुपये वापस मिले


रामपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हुए युवक को राहत मिली है। थाना साइबर क्राइम की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित सुमित कुमार निवासी रठौंडा, मिलक के खाते में ठगी की गई 1,08,000 रुपये की पूरी रकम वापस कराई गई। पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। तकनीकी जांच और समन्वित प्रयासों से धनराशि रिकवर की गई। इस कार्रवाई से साइबर अपराध के प्रति पुलिस की सक्रियता सामने आई और पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।

रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : रामपुर में मेडिकल कॉलेज शुरू कराने की मांग तेज, व्यापार मंडल ने सीएमओ से की मुलाकात