रामपुर के थाना पटवाई क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी और पुलिस पर फायरिंग के मामलों में वांछित 25 हजार के इनामी अभियुक्त पवन उर्फ अम्बे को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मिलक–पटवाई रोड से पकड़ा गया, जिसके कब्जे से चोरी की गई तीन पेटी देशी शराब बरामद हुई। अभियुक्त पर शराब ठेकों में चोरी, जनरेटर से तार चोरी और पुलिस मुठभेड़ से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ कई वारदातों में शामिल रहा है।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ