मिलक कोतवाली क्षेत्र में दहेज लोभियों ने आल्टो कार की डिमांड पूरी न होने पर विवाहिता को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। मृतिका के परिजनों के द्वारा दर्ज करायी गयी रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
मृतिका के पिता के द्वारा 20 नवंबर 2025 को मिलक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बताया गया था कि दहेज लोभियों ने दहेज में आल्टो कार की मांग की गई थी लेकिन वह आल्टो कार दहेज में नहीं दे सका। जिसके चलते उसकी पुत्री को पति व उसके परिवारजनों द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। बार बार समझाने के बाबजूद दहेजलोभी नहीं माने और अंततः जहर देकर उसकी पुत्री की हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर मिलक पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में 1. नरेश पुत्र कृष्णपाल 2.कृष्णपाल पुत्र नामालूम 3. मूलो पत्नी कृष्णपाल सिंह 4. करन सिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह 5. रिंकी पत्नी करन सिंह निवासी गण ग्राम दुलीचन्दपुर थाना मिलक जनपद रामपुर 6. प्रवेश कुमारी पत्नी वीर सिंह 7. वीर सिंह पुत्र नामालूम निवासी गण ग्राम गहनी थाना अलीगंज जनपद बरेली के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। विवेचना के क्रम में पुलिस ने गुरुवार को नरेश पुत्र कृष्णपाल
व करन सिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी ग्राम दुलीचन्दपुर थाना मिलक जनपद रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
The Menu of this blog is loading..........
0 टिप्पणियाँ