Rampur News: जनता दर्शन में डीएम कार्यलय पहुंचा दिव्यांग, ट्राइसाइकिल पाकर खिला चेहरा

गुरुवार को कलेक्ट्रेट में स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी आमजन की शिकायतें सुन रहे थे इस दौरान एक दिव्यांग उनके कार्यालय पहुंच गया और उसने अपनी पीढ़ा सुनाई तो जिलाधिकारी की आंखों में आंसू भर आये। इस जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत दिव्यांग नेपाल सिंह, निवासी मोमिनपुर अहमदाबाद, तहसील बिलासपुर को ट्राईसाइकिल प्रदान की।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित न रहे। जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है कि दिव्यांगजन समेत कमजोर व वंचित वर्ग के लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से और बिना किसी विलम्ब के उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा में और अधिक सशक्त रूप से जुड़ सकें।
इस दौरान लाभार्थी नेपाल सिंह ने ट्राईसाइकिल प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : फर्जी iPhone डील के नाम पर ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार