Rampur News: मिलक में बिलासपुर के न्यायिक एसडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं



शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शनिवार को तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में दिसम्बर माह के पहले शनिवार को आज मिलक तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रामपुर के निर्देश पर बिलासपुर के न्यायिक एसडीएम हर्षवर्धन की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया। इस दौरान एसडीएम ने दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित कर्मचारियों को गुणवत्ता पूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में खंड विकास अधिकारी सहित स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : फर्जी iPhone डील के नाम पर ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार